Table of Contents
Deendayal Antyodaya Yojana क्या है ?
Deendayal Antyodaya Yojana – इस योजना को भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना को गांव और शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को अलग अलग प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। सरकार Skill Development और Livelihood Oppurtunity को प्रदान कर गरीब लोगों को नौकरी के अवसर प्रदान करके गरीबी को दूर करने की कोशिश करेगी। ये योजना National Urban Livelihood Mission और National Rural Livelihood Mission का एकीकरण है।
Deendayal Antyodaya Yojana को दो हिसों में बाटा गया है एक ग्रामीण भारत के लिए और दूसरा शहरी भारत के लिए है। इस योजना को शहरी घटक को Ministry of Housing and Urban Poverty Alleviation (HUPA) के द्वारा Implement किया जायेगा और ग्रामीण घटक को Ministry of Rural Development के द्वारा Implement किया जायेगा।
इस योजना के अंदर शहरी क्षेत्रों में Training Centre, SHG Promotion और जिनके पास घर नहीं है उन्हें स्थायी आश्रय प्रदान किया जायेगा। जिसका मतलब है की जिनके पास घर नहीं है उनके लिए घर बनाना और सड़क पर सामान बेचने वाले, कूड़ा बीनने वाले और ऐसे अन्य लोगों के लिए रोजगार प्रदान करना साथ ही साथ इनकम बढ़ाने के उपाय सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जायेगे।







