Table of Contents
GST Return क्या होता है ?
GST Return – GST Return एक डॉक्यूमेंट है जिसमे सभी Income / Sales और Expenditure / Purchase की डिटेल्स होती है, जिसे एक Taxpayer को Tax Administrative Authorities के साथ फाइल करने की जरूरत होती है। इसका उपयोग Net Tax Liability कैलकुलेट करने के लिए Tax Authority के द्वारा किया जाता है।
GST के तहत एक Registered Dealer को GST Return फाइल करना होता है, जिसमे निम्नलिखित पॉइंट शामिल है :
- Purchase
- Sale
- Output GST (सेल्स पर)
- Input Tax Credit (खरीदी पर चुकाया गया GST)
सभी Registered Businesses को बिज़नेस के आधार पर Monthly या Quarterly और Annual GST फाइल करना जरूरी होता है। ये सारी GST Filling, GST Portal पर की जाती है।



