Bihar Niji Nalkoop Yojana : ये योजना बिहार की सरकार ने किसानों की सहायता के लिए शुरू की गयी है। सरकार राज्य के किसानों को समय – समय पर योजनाएँ के माध्यम से लाभ प्रदान करती रहती है, उन योजनाओं में से एक योजना है Bihar Niji Nalkoop Yojana . इस योजना के तहत 40 Decimal से ज्यादा की जमीन वाले किसानो को नलकूप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी साथ ही साथ Pump के लिए भी सरकार अलग से 10000 रु की मदद प्रदान कर रही है।
इस योजना के तहत 70 मीटर की गहराई के लिए 328 रु Per meter के Rate से 15000 रु और 100 मीटर की गहराई के लिए 597 रु Per meter के rate से 35000 रु सरकार की तरफ से Grant के रूप में प्रदान किये जायेगे।
राज्य में कुछ किसान पर्याप्त Source उपलब्ध न होने के कारण अपने खेतों की सिंचाई अच्छे से नहीं कर पाते, इसलिए सरकार ने उनकी परेशानी को दूर करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। इसके इलावा सूखे से परेशान किसानो की आय को भी बढ़ाया जायेगा। आज के आर्टिकल में हम इस योजना के बारे में आपको सारी जानकारी प्रदान करेंगे :







