Table of Contents
Kabir Anteyeshti Anudan Yojana क्या है ?
Kabir Anteyeshti Anudan Yojana – Kabir Anteyeshti Anudan Yojana को बिहार सरकार के द्वारा 2007 में शुरू किया गया था। जो व्यक्ति BPL (Below Poverty Line) परिवार जो गरीबी रेखा के निचे आते हैं। वो गरीब होने के साथ साथ देयनीय स्थिति में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। अगर उस परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है चाहे यो व्यक्ति किसी भी उम्र का हो। तो व्यक्ति के देह – संस्कार के लिए 3000 रूपये की मदद सरकार द्वारा की जाएगी।
Kabir Anteyeshti Anudan Yojana को समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाया जायेगा। 2014 तक इस योजना के अंदर 1500 रूपये दिए जाते थे लेकिन उसके बाद इस राशि को बढ़ा दिया गया था। मृत्यु के समय 3000 रूपये की राशि व्यक्ति के किसी भी रिश्तेदार या घर के सदस्य को दी जाएगी। इस योजना के अनुसार बिहार के सारे पंचायत राज के खाते में पहले ही पांच अनुदान भुगतान के लिए 15000 हज़ार रूपये की राशि भेजी जाएगी।
फिर जरूरत के समय पात्र लोगों को राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह नगर पंचायत में 30 हज़ार रूपये , नागर परिषद में 60 हज़ार रुपये और नगर निगम में 90 हजार रूपये की राशि पहले से उपलब्ध होती है तांकि जरूरत पढ़ने पर BPL परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।







