Table of Contents
E – Way Bill क्या होता है ?
E – Way Bill – एक Electronic Bill है जो कंप्यूटर पर बनाया जाता है। GST के तहत Electronic Road Permit द्वारा Goods & Services की एक राज्य से दूसरे राज्य में Movement E – Way Bill के माध्यम से होती है। किसी भी Goods या Services की कीमत 50,000 से ज्यादा होती है उन वस्तुओं की मूवमेंट के लिए Seller और Buyer दोनों को E – Way Bill की जरूरत होती है। GST System के अंदर किसी भी वस्तु को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए एक Online Bill तैयार करना होता है। ये Bill GST Portal पर भी सबमिट किया जाता है।
ई वे बिल सभी तरह की Goods जैसे की Sales या Transfer of Stocks, Capital Goods, जॉब के काम से भेजे गए सामान या बिज़नेस के लिए उपयोग होने वाली रकम के लिए बहुत आवश्यक होता है। इस बिल को कोई भी रजिस्टर्ड व्यक्ति या ट्रांसपोर्टर GST Portal से Generate कर सकता है। Optionally इसे SMS या App की मदद से Generate या Cancel किया जा सकता है।



