Table of Contents
मुख्यमंत्री Pariwar Labh Yojna क्या है ?
Pariwar Labh Yojna – मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उन परिवारों के लिए शुरू की है जिनके परिवार के मुखिया की (अर्थात जिस सदस्य की कमाई से घर परिवार का गुज़ारा चलता था) उनकी अकस्माक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। इस योजना के तहत उन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अनुसार पीड़ित परिवार को 20000 रूपये की मदद दी जाएगी। 18 से 60 साल की उम्र के परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर योजना से पीड़ित परिवार को सहयता दी जाएगी। इस योजना के लिए समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है तांकि योजना सफलतापूर्वक चल सके।

















