Table of Contents
अपने UIDAI Aadhaar Card Status अपने मोबाइल से ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे चेक कर सकते है ?
जब आप नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाते है तो आधार कर्मी आपकी बायो-मेट्रिक सूचनाये (जैसे : पंजे ,आँख इत्यादी की स्कैनिंग) और डेमोग्राफिक सूचनाये (जैसे : नाम, पता, जन्म तिथि इत्यादी) पंजीयन फॉर्म में भरते है. पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको एक “पावती पत्र” के रूप में स्लिप देते है. आपकी इच्छा के मुताबिक आधार कर्मी ऑनलाइन जेनेरेट हुए 12 अंको का आधार कार्ड को प्रिंट करके आपको दे देते है या फिर आधार कार्ड विभाग द्वारा डाक के माध्यम से आपको अपने पते पर आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए बोलते है.
आप इस आधार कार्ड का इस्तेमाल किसी भी सरकारी, गैर-सरकारी या प्राइवेट कंपनी की सेवाओ और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पहचान पत्र और आवास प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते है. कुछ दिनों के पश्चात भी यदि आधार कार्ड आपके पते पर न पहुचे तो आप अपने आधार कार्ड की स्तिथि का पता कैसे लगायेंगे. आज के इस आर्टिकल में हम इसी कॉमन समस्या के बिलकुल आसान और सटीक तरीके के बारे में जानेंगे.










