Table of Contents
Atal Pension yojna (APY Scheme) क्या है ?
Atal Pension yojna (APY Scheme) हेतु भारत सरकार कामगार गरीब की वृद्धावस्था आय के बारे में बहुत चिन्तित है. इसलिए सरकार उन्हे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने और समर्थ बनाने पर ध्यान दे रही है। सरकार ने वर्ष 2015 – 2016 के लिए बजट में सारे भारतीयों , विशेष रूप से गरीब और शोषित वर्गों के लिए बीमा और पेंशन क्षेत्रों में सार्वभौमिक, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ की शुरुआत की घोषणा की थी।
इसलिए सरकार ने Atal Pension yojna (APY Scheme) की शुरुआत की, जिसमे योगदान और उसकी अवधि के आधार पर पेंशन दी जाएगी। योजना के लाभ की गारंटी सरकार द्वारा दी जाएगी। Atal Pension yojna (APY) की शुरुआत 1 जून 2015 को की गयी थी।



