Voter ID Card भारत के चुनाव आयोग द्वारा वोट देने के योग्य सभी भारतीय नागरिकों को जारी किया गया एक फोटो पहचान पत्र है। मतदाता पहचान पत्र का उद्देश्य मतदाताओं के लिए पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करना और निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनावों के दौरान धोखाधड़ी को रोकना है। इस कार्ड को आम तौर पर चुनाव कार्ड, वोटर कार्ड के रूप में भी जाना जाता है.
e -Epic का एक Portable Document Format (PDF) संस्करण है जिसे मोबाइल पर या कंप्यूटर पर Self – Printable करने योग्य रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्रकार कोई वोटर अपने मोबाइल पर कार्ड स्टोर कर सकता है, उसे डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकता है या उसे प्रिंट कर सकता है और खुद लेमिनेट कर सकता है ।



