Table of Contents
Bihar Student Credit Card Yojana kya hai ?
Bihar Student Credit Card Yojana – बिहार के CM नीतीश कुमार के द्वारा शुरू की गयी थी। इस योजना का उदेश राज्य के युवा वर्ग की उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है। कुछ विद्यार्थी जो आर्थिक परेशानी होने के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते, उनके लिए ये योजना लाभकारी है। इस योजना में उन विद्यार्थियो को आर्थिक सहायता प्राप्त की जाएगी तांकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सके।
इस योजना में 12वीं पास विद्यार्थियो के लिए सरकार द्वारा 4 लाख का लोन प्रदान किया जायेगा। Bihar Student Credit Card Yojana के तहत लोन लेने वाले विद्यार्थियो को कोई भी ब्याज नहीं देना होगा। इस योजना को 14 सितम्बर 2016 को मंजूरी दी गयी थी और 1 अप्रैल 2018 को शुरू किया गया था। सरकार द्वारा शुरू किया गया ये कदम छात्रो के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है।














