Himachal Pardesh Shagun Yojana – जैसे की आप जानते है की सरकार कन्याओं के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू करती आ रही है। गरीब परिवारों की कन्याओं की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए या उनके विवाह के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती आ रही है। गरीबी की वजह से गरीब बेटियों की शादी नहीं हो पाती। इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने Himachal Pardesh Shagun Yojana शुरू की है।
इस योजना को गरीब परिवारों के लिए बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में परिवार को बेटी की शादी के लिए 31000 रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना को 1 अप्रैल 2021 में शुरू किया गया था।अगर बेटी के माता – पिता या अभिवावक नहीं है तो बेटी खुद इस योजना का लाभ ले सकती है। आज के आर्टिकल में हम इस योजना के बारे में सारी जानकरी प्रदान करेंगे :



