Table of Contents
Aadhar Card क्या होता है ?
Aadhar Card – आधार नंबर 12 Digit की एक संख्या है, जिसे UIDAI के द्वारा Verification Process पूरी होने के बाद भारत के लोगों को जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी उम्र का लिंग का हो, जो भारत का निवासी है, आधार नंबर लेने के लिए स्वेस्छा से Enroll कर सकता है, एनरोल करने वाले व्यक्ति को एनरोलमेंट प्रक्रिया के लिए Biometric और Minimal Demographic जानकारी प्रदान करनी होगी। ये एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से Free होती है।
व्यक्ति को सिर्फ एक बार ही आधार कार्ड के लिए एनरोल करने की आवश्यकता होती है और उसके बाद एक बार आधार Generate होगा, आधार नंबर ऑनलाइन, किफायती तरीके से Verifiable है। ये नकली और डुप्लीकेट पहचान को खतम करने के लिए, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए आधार कार्ड को प्राइमरी पेहचानकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
ये विश्व स्तर पर अपनी तरह का एकमात्र कार्यक्रम है, जिसमे लोगों को इतने बड़े पैमाने पर एक अत्याधुनिक डिजिटल और ऑनलाइन ID फ्री में प्रदान की जाती है। आधार नंबर किसी भी Intelligence से रहित है और जाति, धर्म, आय, स्वस्थ और भूगोल के आधार पर लोगों को प्रोफाइल नहीं करता। आधार नंबर पहचान का प्रमाण है, हालांकि यह आधार धारक के संबंध में नागरिकता या अधिवास का कोई अधिकार प्रदान नहीं करता है। आधार का उपयोग “Permanent Financial Address” के रूप में किया जा सकता है। यह वंचित और कमजोर वर्गों के फाइनेंसियल समावेश की सुविधा प्रदान करता है।









