Table of Contents
Bihar CM EBC Udyami Yojana क्या है ?
Bihar CM EBC Udyami Yojana – को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना को अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना भी कहा जाता है। Bihar CM EBC Udyami Yojana के अंदर सरकार व्यक्ति को अपना नया बिज़नेस चलाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। पिछड़े वर्ग के सारे सदस्यों को खुद का काम शुरू करने में सरकार उन्हें सक्षम बनाएगी और पूरी सहायता प्रदान करेगी।
इस योजना के तहत व्यक्ति को Business शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इन 10 लाख रूपये में से 5 लाख रूपये राज्य सरकार के द्वारा Subsidy के रूप में दिए जायेगें और बाकि के 5 लाख रूपये Interest Free Loan के रूप में प्रदान किये जायेगे।
Bihar CM EBC Udyami Yojana 2 साल पहले शुरू की गयी Mukhyamantri SC / ST Udyami Yojana की तर्ज पर चलेगी। व्यक्ति अपना नया बिज़नेस शुरू होने के बाद 84 किश्तों में लोन वापिस कर सकेगें। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आर्थिक मदद दी जाएगी जिससे की वे अपना काम शुरू कर सकें। इस से राज्य में बेरोजगारी भी कम होगी।








