Table of Contents
Aadhar Card क्या होता है ?
Aadhar Card – आधार नंबर 12 अंकों की संख्या है, जिसे UIDAI के द्वारा Verification Process पूरा होने के बाद भारत के निवासियों को जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी उम्र और लिंग का हो, जो भारत का निवासी हो, आधार नंबर लेने के लिए स्वेच्छा से Enroll कर सकते है। एनरोल करने वाला व्यक्ति को एनरोलमेंट प्रोसेस के लिए Biometric और Minimal Demographic जानकारी प्रदान करनी होगी। ये Enrollment Process पूरी तरह से निशुल्क है।
व्यक्ति को सिर्फ एक बार आधार के लिए एनरोल करने की आवशयकता होती है और उसके बाद आधार जनरेट हो जाता है। आधार नंबर ऑनलाइन, किफायती तरीके से “Verifiable” है। ये नकली और डुप्लीकेट पहचान को खतम करने के लिए है, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शता लाने के लिए आधार कार्ड को प्राइमरी पहचानकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
ये विश्व स्तर पर अपनी तरह की एकमात्र कार्यक्रम है, जिसमे लोगों को इतने बड़े पैमाने पर एक अत्याधुनिक डिजिटल और ऑनलाइन ID मुफ्त में प्रदान किया जाता है। आधार नंबर किसी भी Intelligent से रेहत है और जाती, धर्म, आय, स्वास्थ्य और भूगोल के आधार पर लोगों को Profile नहीं करता। आधार नंबर पहचान का प्रमाण है, हालांकि, ये आधार धारक के संबंध में नागरिकता या अधिवास का कोई अधिकार प्रदान नहीं करता है।









