Table of Contents
What Is Aadhar Card ?
Adhar card name change – आधार नम्बर 12 अंको की एक संख्या है जिसे UIDAI के द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत के निवासियों को जारी किया जाता है. कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी उम्र और लिंग का हो , जो भारत का निवासी है , आधार नंबर लेने के लिए स्वेच्छा से एनरोल कर सकता है. एनरोल करने वाले व्यक्ति को एनरोलमेंट प्रक्रिया के लिए बायोमेट्रिक और Minimal Demographic जानकारी प्रदान करनी होगी।
ये एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। व्यक्ति को सिर्फ एक बार आधार के लिए एनरोल की आवश्यकता है और उसके बाद केवल एक बार आधार जेनरेट होगा. आधार नंबर ऑनलाइन , किफायती तरीके से “Verifiable” है. ये नकली और डुप्लीकेट पहचान को ख़तम करने के लिए, सरकारी की कल्याणकारी योजनओं में पारदर्शिता लाने के लिए आधार कार्ड को प्राइमरी पहचानकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
ये विश्व स्तर पर अपनी तरह का एकमात्र कार्यक्रम है , जिसमे लोगों को इतने बड़े पैमाने पर एक अत्याधुनिक डिजिटल और ऑनलाइन ID मुफत में प्रदान किया जाता है. आधार नंबर किसी भी Intelligence से रहित है और जाति,धर्म, आय , स्वस्थ और भूगोल के आधार पर लोगों को प्रोफाइल नहीं करता। आधार नंबर पहचान का प्रमाण है, हालांकि,यह आधार धारक के संबंध में नागरिकता या अधिवास का कोई अधिकार प्रदान नहीं करता है।
आधार समाजिक और financial समावेश के लिए एक रणनीतिक निति उपकरण है. इसका उद्देश्य सावर्जनिक क्षेत्र के वितरण में सुधार, Financial बजट को मैनेज करना, सुविधा बढ़ाना और परेशानी मुक्त जन केंद्रित सरकार को बढ़ावा देना। आधार का उपयोग “Permanent Financial Address” के रूप में किया जा सकता है. यह वंचित और कमजोर वर्गों के फाइनेंसियल समावेश की सुविधा प्रदान करता है।
इसलिए ये न्याय और बराबरी का एक उपकरण है। आधार पहचान मंच डिजिटल इंडिया के प्रमुख स्तंभों में से एक है जिसमे देश के हर एक निवासी को विशिष्ट पहचान प्रदान की जाती है।
प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए क्लीक करें















