Table of Contents
Ayushman Bharat Health Card क्या होता है ?
Ayushman bharat health card योजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी थी इस योजना के अंदर नागरिक अपना इलाज रु 500000 तक मुफ्त में करवा सकता है। Ayushman Bharat Health Card योजना से करीब 50 करोड़ लोगों को लाभ प्राप्त होगा। इस योजना का उदेश है की लोगों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आये और इलाज के खर्चे के चलते आम आदमी कर्ज के बोझ में न दबे।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है. Ayushman Bharat Health Card से जुड़े देश के सभी पंजीकृत Private और Government Hospitals में इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।












