Table of Contents
Gram Panchayat क्या होता है ?
हमारे देश की सबसे छोटी प्रसाशनिक इकाई ग्राम पंचायत होती है जिसका कार्य ग्रामीण स्तर पर कार्यपालिका और विधायिका से सम्बंधित सभी विकास के कार्यो को पूरा करना है. हमारे देश में 73 वे संविधान संशोधन के अनुसार गठित त्रिस्तरिये पंचायती राज के अंतर्गत Gram Panchayat की व्यवस्था की गयी है. एक Gram Panchayat में एक या एक से अधिक गाँव हो सकते है . वर्तमान समय में करीब 2,50,000 Gram Panchayat है (wekkipedia के अनुसार). ऐसा स्थानीय क्षेत्र जिसमे कोई गाँव या गांवों का समूह या उसका कोई भाग हो तथा जिसके क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 7000 या उसके आसपास हो, ग्राम पंचायत कहलाता है .
जनसँख्या के आधार पर (लगभग 500 व्यक्ति के समूह को) छोटे – छोटे निर्वाचन इकाई में बिभक्त किया जाता है जिसे “प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र / वार्ड” कहा जाता है. पुरे पंचायत की देख रेख करने के लिए “सरपंच” होते है. प्रत्येक “प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र / वार्ड” में एक “ग्राम पंचायत सदस्य” का निर्वाचन किया जाता है . सभी का कार्यकाल 5 साल तक ही होता है. प्रत्येक वार्ड में भी ग्राम पंचायत का एक सदस्य होता है जिसे “वार्ड मेम्बर / पंचायत मेम्बर / पंच” कहा जाता है. वार्ड मेम्बर का चुनाव भी गाँव के लोगो द्वारा ही किया जाता है.







