Table of Contents
Dakhil Kharij Mutation Online क्या होता है ?
Dakhil Kharij (Mutation) Online – जमीन खरीदने के बाद हर कोई जमीन अपने नाम करवाना चाहता है। जमीन अपने नाम करवाने के लिए कुछ प्रिक्रिया का पालन करना जरूरी है। जैसे की रजिस्ट्रेशन के बाद Dakhil Kharij (Mutation) Online करवाना जरूरी होता है । अगर किसी व्यक्ति ने नई जमींन खरीदी है या अपने पूर्वजों की जमीन अपने नाम करवाना चाहता हो तो उसके लिए Dakhil Kharij (Mutation) Online करना जरूरी है।
या अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन किसी को बेच देता है तो दूसरे व्यक्ति को जमीन अपने नाम करवाने के लिए दाखिल ख़ारिज करवाना पड़ता है, फिर जो भी जमीन का लगान होगा वो जिसने दाखिल ख़ारिज करवाया है उसे देना होगा। दाखिल ख़ारिज करवाने से जमीन को Legally तौर पर अपना बनाने में मदद मिलेगी। अब ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज भी करवा सकते हैं। Dakhil Kharij को Mutation भी कहते हैं।











