Table of Contents
FAS Tag क्या है ?
FAS Tag Card, National Highway या State Highway पर Toll Tax वसूलने का एक डिजिटल तरीका है. पुरे देश में दिनांक 15 फ़रवरी 2021 सेFASTag सभी वाहनों के लिए (Two व्हीलर छोड़कर) अनिवार्य कर दिया गया है, अर्थात अब किसी भी Toll Tax पर नगद राशी जमा नहीं हो सकेगी. Toll Tax कोवसूलने का कार्य Ministry of Road Transport & Highway द्वारा NHAI (National Authority of India) के अंतर्गत आनेवाली एजेंसी NETC (NationalElectronic Toll Collection) द्वारा किया जाता है. इसके लिए आपको FASTag बनवाना पड़ेगाऔर FASTag Card Recharge करवाना पड़ेगा.
FAS Tag कैसे काम करता है ?
इसके लिए आपको सबसे पहले FAS Tag को खरीदने के लिए Registration कराना पड़ता है. Registration प्रक्रिया जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें. Registration के पश्चात आपको एक QR Code युक्त स्टीकर / कार्ड दिया जाता है, जिसको आपको अपने वाहन के आगे वाले शीशे पर चिपकाना पड़ता है. FAS Tag का पूरा सिस्टम RFID Technology (Radio Frequency Identification Technology) पर काम करता है.






