Table of Contents
E-Shram Card योजना क्या है ?
E-Shram Card – यह योजना प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी के द्वारा शुरू की गयी थी। बहुत सारे ऐसे श्रमिक होते हैं जिन्हें सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओ के बारे में ज्यादा पता नहीं होता, जानकारी न होने की वजह से वे लोग योजना का लाभ नहीं उठा पाते। इसलिए श्रम मंत्रालय ने E-shram Card योजना की शुरुआत की। इस योजना में देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का Data इकट्ठा करके रखने का काम किया जायेगा। इस योजना में रजिस्टर करने के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी सारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा और योजना का लाभ तेजी से मिल सकेगा।
ये एक National Database है जिसमे Uncategorized Workers की सारी डिटेल्स उपलब्ध रहेगी। इस योजना के तहत जब भी कोई योजना लागु होगी, तुरंत उस योजना के बारे में श्रमिक को सूचित किया जायेगा। इस योजना के अनुसार एक Online Database है जिसे श्रमिकों के आधार कार्ड से लिंक किया जायेगा. श्रमिक जैसे की मजदुर, रेहड़ी वाला और घरेलू कामगारों को शामिल किया जायेगा। इस पोर्टल में श्रमिक की जानकरी जैसे की नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, रोजगार, परिवार की सारी जानकारी का रिकॉर्ड रखा जायेगा।

















