घरेलू गैस आज के समय में प्रत्येक घर की रोजमर्रा की महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है. लकड़ी और कोयले की जहरीली धुएं से होनेवाले भयानक बीमारियों से देश की माताओं और बहनों को बचाने के लिए सरकार भी “उज्जवला योजना” जैसी लाभकारी योजनाये लाकर आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन कोई भी योजना के धरातल पर पूर्ण रूप से सफल होने में अनेको चुनौतियों का सामना सरकार और आम जनता दोनों को करना पड़ता है.
हम इस आर्टिकल के द्वारा आम नागरिको को सरकारी नियमो के प्रति जागरूक करते हुए एक ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताने जा रहे है, जो “Bharat Gas Agency” और उसके द्वारा मिलनेवाली सेवाओ में आम जनता को होनेवाली परेशनियो से मुक्ति दिलायगा और भ्रष्टाचार को भी कम करेगा. इस एप्लीकेशन की सहायता से आप निम्नलिखित काम बिना गैस एजेंसी गए अपने मोबाइल से ही आसानी से कर सकते है :-
- “Bharat Gas Agency” में नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन अपने मोबाइल से कैसे करें
- अपने आसपास “Bharat Gas Agency” का पता कैसे लगाए?
- “Bharat Gas Agency” मोबाइल एप्लीकेशन में कैसे “Register” करें?
- “Bharat Gas Agency” मोबाइल एप्लीकेशन में “Register” होने के बाद सम्बन्धी कौन – कौन से काम अपने मोबाइल से ही किया जा सकता है?
- “Bharat Gas Agency मोबाइल एप्लीकेशन” में पहले से ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को कैसे चेंज करें?
- गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलिंडर की डिलीवरी करते समय हमें क्या – क्या चेक करना चाहिए?
- “Bharat Gas” संबंधी सिलिंडर को उपयोग में लाते समय हमें कौन – कौन से सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए?
- संबंधी सिलिंडर को उपयोग में लाते समय यदि सिलिंडर लिक होने लगे तो हमें क्या करना चाहिए?
- “Bharat Gas Agency” में सिलिंडर को रिफिल कराने के लिए बुकिंग “Bharat Gas Agency मोबाइल एप्लीकेशन” के अलावाSMS द्वारा कैसे कर सकते है?
- “Bharat Gas Agency” का टोल – फ्री नंबर कितना है?
Table of Contents
Bharat Gas Agency में नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन अपने मोबाइल से कैसे करें ?
स्टेप – 1 : “Google Play store” पर जाये और टाइप करें “Bharat Gas”












