Table of Contents
Aadhar Card क्या होता है ?
Aadhar Card For Handicapped – आधार कार्ड में जो आधार नंबर होता है वो 12 अंको की संख्या है, जिसे UIDAI के द्वारा Verification Process पूरा होने के बाद भारत के निवासियों को जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी उम्र और लिंग का हो, जो भारत का निवासी है, आधार नंबर लेने के लिए स्वेच्छा से एनरोल कर सकता है।
Enrollment करने वाला व्यक्ति को Enrollment Process के लिए Biometric और Minimal Demographic जानकारी प्रदान करनी होगी। ये Enrollment Process पूरी तरह से निशुल्क है।
व्यक्ति को सिर्फ एक बार आधार के लिए एनरोल करने की जरूरत है और उसके बाद सिर्फ एक बार आधार जेनरेट होगा , आधार नंबर ऑनलाइन, किफायती तरीके से “Verifiable” है , ये नकली और डुप्लीकेट पहचान को ख़तम करने के लिए, सरकारी की कल्याणकारी योजनाओ में पारदर्शिता लाने के लिए आधार कार्ड को प्राइमरी पहचानकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।





