Table of Contents
What is jamin ka naksha online Bihar
Jamin ka Naksha online Bihar – भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत राज्य सरकार, बिहार के “राजस्व एव भूमि सुधार विभाग” द्वारा बिहार के सम्पूर्ण क्षेत्र (जैसे : कृषि योग्य भूमि, सरकारी जमीं, नदी, नाला, पोखरा, पहाड़, रोड,हाईवे इत्यादी) का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्शाया गया है ताकि आम आदमी को अपने जमीन या मकान से सम्बंधित जानकारी के लिए नजदीकी ब्लॉक या अंचल कार्यालय न जाना पड़े.
अब आप घर बैठे अपने मोबाइल , लैपटॉप या कंप्यूटर से अपने जमीन का नक्शा निकाल सकते है या फिर देख सकते है. इसके साथ – साथ राज्य के प्रत्येक हिस्से की जमीन का नक्शा भी राज्य सरकार ऑनलाइन मुहैय्या कराने की तैयारी में है. इसके अंतर्गत राज्य के कुछ जिलो जैसे नालंदा , सुपौल, लखीसराय और मधेपुरा जिले के कुछ हिस्से का नक्शा ऑनलाइन मौजूद है .



