Table of Contents
Rail Madad Mobile Application क्या है ?
Rail Madad Mobile Application – क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है की आप ट्रेन से सफ़र करने के लिए घर से निकले हो और रेलवे स्टेशन पर के किसी दुकान से पानी की बोतल खरीद रहे हो, बोतल पर MRP 15/- रूपये लिखा हो, लेकिन दूकानदार आपसे MRP से कुछ ज्यादा पैसे जैसे 15/- रूपये की बोतल का 20/- रूपये मांगता हो. उस समय आप विरोध भी करते होंगे, लेकिन आपके पास दूसरा ऑप्शन न होने के कारण आपको 20 रूपये देने पड़ते होंगे. ऐसा सिर्फ पानी की बोतल पे ही नहीं, लगभग प्रत्येक सामान की MRP चाहे जितनी भी हो, दुकानदार आपसे Round Figure में पैसे लेता है.
या ऐसा भी होता होगा की ट्रेन के जिस कोच में आप सफ़र कर रहे होते है, उसकी हालत कुछ ज्यादा ही गन्दी हो, या फिर टॉयलेट में पानी कब का खत्म हो गया हो. इस तरह की तमाम समस्याये सफ़र के दौरान आपके साथ होती होगी और आप ये समझ कुछ नहीं कर पाते होंगे की मेरा तो थोड़े ही समय का सफ़र है. किसलिए हेडक लेना. या फिर आप कुछ करना भी चाहते होंगे तो शिकायत कहा करनी है? कैसे करनी है ? इसकी जानकारी न होने से भी आप कुछ नहीं कर पाते होंगे.
आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी प्रदान कराने वाले है जो की सरकार द्वारा लांच किया गया है और उसकी मदद से आप ऊपर वर्णित तमाम समस्याओ की शिकायत कर अपनी समस्या सीधे सरकार तक पंहुचा सकते है.


















