Table of Contents
Limited Liability Partnership क्या होता है ?
Limited Liability Partnership – LLP एक अलग Legal Entity है। इसमे “Limited Liability” की बात की जाएगी। Limited Liability Partnership Act, 2008 जो 31 March 2008 से लागू है और इस के Under बनाये गए Rules के तहत शासित और Register होती है। छोटे और Medium Enterprises (SMEs) LLP के रूप में काम कर सकते हैं।
LLP Company Secretaries, Chartered Accountant, Lawyer, Cost Accountants आदि जैसे Service Sector के लिए Suitable है। LLP एंटरप्रेन्योर के बीच आर्गेनाइजेशन का पसंदीदा रूप बन गया है क्योकि इसमें Firm और Company के Benefits को एक ही Organization में शामिल किया गया है।
LLP में फर्म और कंपनी दोनों के Characteristics होते है। LLP को Incorporate करने के लिए दो पार्टनर्स की जरूरत होती है। हालांकि Partner Number की कोई Upper Limit नहीं है। दो पार्टनर्स जो Individual होंगे और उनमे से एक India का रहने वाला हो।



