Table of Contents
Mukhyamantri Gramin Peyjal Nischay Yojana Bihar क्या है ?
Mukhyamantri Gramin Peyjal Nischay Yojana Bihar – बिहार सरकार द्वारा 2016 – 2017 में शुरू की गयी थी। इस योजना का उदेश हर घर को पाइप के द्वारा साफ़ और शुद्ध जल उपलब्ध करवाना है। बिहार राज्य में पानी की समस्या को देखते हुए CM नीतीश कुमार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था।
Mukhyamantri Gramin Peyjal Nischay Yojana Bihar के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 70 लीटर शुद्ध पानी प्रतिदिन प्रदान किया जायेगा। जिन ग्राम पंचायत में पिने वाले पानी में Arsenic, Iron, Floride की मात्रा ज्यादा होगी उस पानी को Filter करके लोगों को साफ़ पानी उपलब्ध करवाया जायेगा।
पानी कुदरत के द्वारा दिया गया बहुमूल्य संसाधन है जो हर एक की जरूरत है। लेकिन बहुत सारे ऐसे राज्य है जहा साफ और शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं है। अशुद्ध पानी पिने के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां लग जाती है। Mukhyamantri Gramin Peyjal Nischay Yojana Bihar के तहत दूषित पानी पिने से होने वाली बिमारियों से राहत मिलेगी।



