Table of Contents
Mukhyamantri Gramin Solar Street Yojana क्या है ?
Mukhya Mantri Gramin Solar Street Yojana – यह एक नई योजना है, इसे नीतीश कुमार द्वारा बिहार राज्य में शुरू किया गया था। रात के समय में रोशनी न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। देर रात को काम से लौटने वाले लोगों को या कोई किसी काम से बाहर गया हो तो उन्हें रोशनी न होने से होने वाली दिक्कत को दूर करने के लिए इस योजना को लांच किया गया, इस योजना में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में Solar Street लाइट लगाए जाने का प्रावधान है।
सोलर लाइट लगवाने के लिए सबसे पहले जहाँ लाइट की जरूरत है उन इलाको की गिनती होगी, फिर डाटा विभाग को दि जाएगी उसके बाद ही सारे क्षेत्रों में लाइट लगाई जाएगी। सड़क पर लाइट लगाने के साथ – साथ उन लाइट की मेंटेनन्स भी की जाएगी। इस योजना का लाभ वही इलाके उठा सकते हैं जिन में मुखिया ने सर्वे किया होगा।






