Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana क्या है ?
Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana – ये एक नई योजना है जो बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी थी। Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana बिहार के युवाओं के लिए शुरू की गयी थी। इस योजना का उदेश बिहार के युवाओं को आतमनिर्भर, शक्षम और शिक्षित बनाना है। इस योजना की Responsibility बिहार के Education, Scheme, Labour और Development Department के ऊपर है।
राज्य में बहुत सारे ऐसे युवा हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं होता जिसकी वजह से उन्हें काफी आर्थिक परेशानी और कठिनाई का सामना करना पडता है। और तो और नौकरी की खोज में युवक को राज्य से बाहर जाना पड़ता है, जिसमे उसे Traveling का खर्चा करना पड़ता है, पर नौकरी फिर भी नहीं मिल पाती और अंत में बेरोजगारी के चलते युवक को निराश होना पड़ता है। युवाओं की इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana की शुरुआत की थी।
Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana के तहत लाभार्थी को रु1000 प्रति माह प्रदान किये जायेगें। इस योजना के अनुसार Registration होने के दिन से 2 साल के समय के लिए ये राशि प्रदान की जाएगी। लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। बिहार के CM नीतीश कुमार के अनुसार Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana की मदद से राज्य में बेरोजगारी को काफी हद तक कम किया जा जायेगा।











