Table of Contents
Non – Governmental Organization (NGO) क्या होता है ?
Non – Governmental Organization (NGO) – बहुत सारे ऐसे लोग होते है जो Presecution का शिकार हो जाते है। जैसे की बच्चे जो अनाथ होते है, कुछ लोग बुज़ुर्गों को घर से बाहर निकाल देते है, महिलाएं Divorce के बाद बेसहारा हो जाती है तो कही पर महिलाएं रेप या एसिड अटैक का शिकार हो जाती है। समाज में इन लोगो की मदद कोई नहीं करता सब अपनाने से इनकार कर देते है फिर इन लोगों की मदद NGO करते हैं।
NGO जिसका मतलब है Non – Governmental Organization जो गैर सरकारी आर्गेनाइजेशन है। Non – Governmental Organization (NGO) सरकारी नहीं होते ये गैर सरकारी होते है। NGO के काम में सरकार का कोई Role नहीं होता। जिसका मतलब है की Non – Governmental Organization (NGO) Private Organization है जो Public Welfare के लिए काम करती है।
NGO द्वारा अलग अलग तरीको से समाज की सेवा की जाती है। जैसे की गरीब परिवारों को घर देना, अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, भूखे को खाना देना, महिलाओं की Safety का ध्यान रखना, बज़ुर्गों और बच्चों, महिलाओं के स्वास्थ का ध्यान रखना आदि।



