General Train Ticket – प्राप्त आकड़ो के मुताबिक देश में प्रत्येक दिन करीब 1.4 करोड़ लोग ट्रेन में सफ़र करते है जिसमे से 1.2 करोड़ जनता जनरल कोच में सफ़र करती है. इस हिसाब से देश की एक बड़ी आबादी प्रतिदिन सफ़र करती है. चुकी जनरल कोच में भीड़ ज्यादा होने से कभी कभी यात्री जनरल टिकट होने के बावजूद मजबूरी वश Sleeper class में बैठना पड़ता है.
जनरल टिकट के साथ Sleeper Class में बैठने पर कितनी पेनाल्टी देनी पड़ेगी, इसकी जानकारी न होने पर किसी गैर जिम्मेवार कर्मचारी द्वारा उन यात्रियों से मनमाने तरीके से पैसे लिए जाते है. वैसी परिस्थिति में यात्री के पास कोई दूसरा बिकल्प न होने के चलते पुरे पैसे देने पड़ते है. इस नाते हमारे देश की जनता को जनरल कोच में सफ़र करने से सम्बंधित नियम और कानून तथा टिकट के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए.





