Kalyani Pension Yojana – मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की है। मुख्यमंत्री कल्याणी योजना भी मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा ही शुरू की गयी है। इस योजना को शुरू करने का उदेश विधवा महिलाओं को लाभ प्रदान करना है। जैसे की आप जानते है कि विधवा महिलाओं को अपना जीवन व्यतीत करने में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी तांकि वे अपना जीवन बिना किसी परेशानी के व्यतीत कर सके। इस योजना के माध्यम से सरकार ने एक विशेष प्रकार की पहल शुरू की है।
इस योजना से विधवा महिलाओं को रोज को जरूरतों को पूरा करने में मदद होगी। इस योजना के तहत गरीब परिवार की विधवा महिलाओं को हर महीने सरकार के द्वारा 600 रु सहायता के रूप में प्रदान किये जायेगे। इसके इलावा महिला के पुनर्विवाह के लिए भी सरकार के द्वारा आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी। महिला के पुनर्विवाह के लिए सरकार 2 लाख रु की सहायता प्रदान की जाएगी। आज के आर्टिकल में हम Kalyani Pension Yojana in MP के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे :
प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए क्लीक करें।



