किसानों की जिंदगी को सुरक्षित करने की दिशा में सरकार द्वारा लिया जाने वाला यह एक सराहनीय कदम है दिनांक 12 सितंबर 2019 को माननीय प्रधानमंत्री ने झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड सचिवालय भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान इस योजना का शुभारंभ किया. प्रधान मंत्री द्वारा लागू किए गए इस योजना का नाम pradhanmantri kisan mandhan yojna (PM-KMY) है. इस योजना का लाभ किसान, छोटे-मोटे व्यापारी और Self Employed जनता भी उठा सकते हैं.
Table of Contents
pradhanmantri kisan mandhan yojna (PM-KMY) क्या है ?
Pradhanmantri Kisan Maan Dhan Yojna केंद्र सरकार द्वारा चलाई जानेवाली सरकारी योजना है जिसका उदेश्य छोटे तथा मध्यम वर्ग के किसानो और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियो की सुरक्षा के लिए मासिक पेंशन की व्यवथा करना. इसका संचालन कृषि सहकारिता एव किसान कल्याण विभाग, कृषि एव किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एव भारतीय जीवन बिमा निगम के सहयोग से किया जायेगा. यह योजना प्रधान मंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना और प्रधान मंत्री अटल पेंशन योजना की ही तर्ज पर बनाया गया है.




