जैसा आप जानते हैं की आजकल आधार कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेज माना जाता है क्योकि ये सभी सेवाओं में चाहे सरकारी हो या प्राइवेट इसका उपयोग होता है। आधार कार्ड से संबंधित सारे काम आप बिना किसी केंद्र में जाये अपने मोबाइल की मदद से घर बैठे कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आधार कार्ड की SMS सेवाओं के बारे में जानते है.
Table of Contents
What is Aadhar Card ?
आधार नंबर 12 अंको की संख्या है, जिसे UIDAI के द्वारा वेरफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत के निवासियों को जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी उम्र और लिंग का हो , जो भारत का निवासी है , आधार नंबर लेने के लिए स्वेच्छा से एनरोल कर सकता है. एनरोल करने वाले व्यक्ति को एनरोलमेंट प्रक्रिया के लिए बायोमेट्रिक और Minimal Demographic जानकारी प्रदान करनी होगी। ये एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
व्यक्ति को सिर्फ एक बार आधार के लिए एनरोल की आवश्यकता है और उसके बाद केवल एक बार आधार जेनरेट होगा. आधार नंबर ऑनलाइन , किफायती तरीके से “Verifiable” है. ये नकली और डुप्लीकेट पहचान को ख़तम करने के लिए, सरकारी की कल्याणकारी योजनओं में पारदर्शिता लाने के लिए आधार कार्ड को प्राइमरी पहचानकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।



